हमेशा के लिए बंद हो रहे जापानी थिएटर ने लास्ट शो में दिखाई "3 इडियट्स"

मुंबई। जापान के ओसाका में हमेशा के लिए बंद होने वाले एक सिनेमाघर ने अपने आखिरी शो में हिंदी फिल्म  "3 इडियट्स" के जापानी संस्करण का प्रदर्शन किया। सिनेमाघर का यह आखिरी शो पूरी तरह हाउसफुल रहा। 


राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित "3 इडियट्स" एक दशक पहले रिलीज़ हुई थी और आज भी यह दुनियाभर में एक सदाबहार फ़िल्म है। यह फिल्म विदेश में ताइवान, हांगकांग, दक्षिण कोरिया, चीन और जापान में भी रिलीज़ की गई थी। इसी दौरान ओसका के एक थियेटर ने, जो हमेशा के लिए बंद हो रहा था, उसने '3 इडियट्स' को अपनी अंतिम फिल्म के रूप में दिखाने का निर्णय लिया, जो फुल हाउस रहा, जिससे साबित होता है कि यह सबसे महत्वपूर्ण और असरदार फिल्मों में से एक है जो विश्व भर में सभी को पसंद है।



'3 इडियट्स' को विदेशों में 415 स्क्रीन्स पर और विश्वभर में 1800 स्क्रीन्स पर रिलीज़ किया गया था, जो उस वक़्त एक बड़ी रिलीज़ थी। फिल्म को काफी सराहा गया था और भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे बड़ी ओपेनिंग करने में कामयाब रही थी। फिल्म जापान में 2013 में  रिलीज़ हुई थी। फिल्म '3 इडियट्स' को 25 दिसंबर 2009 को भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज़ किया गया था जिसमें आमिर खान और करीना कपूर खान ने मुख्य भूमिका निभाई थी और शरमन जोशी, आर माधवन व बोमन ईरानी अहम किरदार में दिखाई दिए थे।  


Popular posts from this blog

देवदास: लेखक रचित कल्पित पात्र या स्वयं लेखक

नई चुनौतियों के कारण बदल रहा है भारतीय सिनेमा

‘कम्युनिकेशन टुडे’ की स्वर्ण जयंती वेबिनार में इस बार ‘खबर लहरिया’ पर चर्चा