कन्नड़ स्टार पुनीत राजकुमार का निधन, कर्नाटक सरकार ने दिए सिनेमाघरों को तुरंत बंद करने के आदेश

- ब्यूरो रिपोर्ट -

मुंबई। कन्नड़ सुपरस्टार पुनीत राजकुमार का आज दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनकी उम्र महज 46 साल थी। पुनीत राजकुमार की मौत जिम में वर्कआउट के दौरान दिल का दौरा पड़ने से हुई।  30 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके पुनीत राजकुमार की अचानक हुई मौत से सिनेमा इंडस्ट्री सदमे में है। दिवंगत प्रसिद्ध कन्नड़ स्टार राजकुमार अवर्गल के बेटे पुनीत राजकुमार की मौत के बाद कर्नाटक सरकार ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है, साथ ही सिनेमाघरों को तुरंत बंद करने के आदेश भी दिए गए हैं। पुनीत राजकुमार को खोने के गम में नेता से लेकर अभिनेता तक उनकी मौत पर शोक जता रहे हैं। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर उनके निधन पर दुख जताया।


पुनीत के पिता राजकुमार साउथ इंडियन सिनेमा के आइकॉन थे। वे कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के पहले एक्टर थे, जिन्हें दादासाहेब फालके अवॉर्ड मिला था। चंदन तस्कर वीरप्पन ने जुलाई 2000 में तमिलनाडु से उनका अपहरण कर लिया था। पुनीत ने अपने करियर की शुरुआत एक चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में की थी, वे राष्ट्रीय पुरस्कार से भी सम्मानित हो चुके थे।

पुनीत राजकुमार की मौत के बाद कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने गहरा शोक जताया। उन्होंने कहा, "कर्नाटक के सबसे चहेते सुपरस्टार पुनीत राजकुमार के हमारे बीच न होने से गहरा दुख और हैरानी है। एक बहुत बड़ा व्यक्तिगत नुकसान और जिसकी भरपाई करना मुश्किल है।"

कर्नाटक के अलावा तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने भी पुनीत राजकुमार की मौत पर दुख जताया। उन्होंने कहा, "स्टार पुनीत राजकुमार के आकस्मिक निधन के बारे में सुनकर गहरा स्तब्ध और स्तब्ध हूं। हमारे दोनों परिवार कई दशकों से सौहार्दपूर्ण संबंध साझा करते हैं। इस प्रकार, यह मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है।"

बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू ने भी साउथ के इस स्टार के आकस्मिक निधन पर लिखा कि सब हमारे हाथों के कंट्रोल से बाहर हो जाता है इसे देखकर दिल दहल जाता है। "जीवन और समय की यह अनिश्चितता बड़ी शिक्षिका बनती जा रही है। अब कुछ भी जल्दी नहीं लगता। यह देखकर दिल दहल जाता है कि यह सब हमारे हाथों के कंट्रोल से बाहर हो जाता है।"

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी पुनीत राजकुमार की मौत पर दुख जताया और ट्वीट कर लिखा कि बहुत जल्द चले गए। उन्होंने पुनीत राजकुमार के परिवार, दोस्तों और फैंस के लिए संवेदनाएं प्रकट की।

Popular posts from this blog

देवदास: लेखक रचित कल्पित पात्र या स्वयं लेखक

नई चुनौतियों के कारण बदल रहा है भारतीय सिनेमा

‘कम्युनिकेशन टुडे’ की स्वर्ण जयंती वेबिनार में इस बार ‘खबर लहरिया’ पर चर्चा