कोरोना संकट में  जब डूब रही थी इकोनॉमी, इन अमीरों की रही चांदी, 1 साल में टॉप अरबपतियों की दौलत 39 लाख करोड़ बढ़ी

नई दिल्ली। कोरोना वायरस महामारी के चलते भले ही देश की अर्थव्यवस्था गर्त में पहुंच गई, इस दौर में भी देश के अमीरों की दौलत लगातार बढ़ती रही।  देश के टॉप 100 दौलतमंदों की बात करें तो 1 साल पहले की तुलना में उनकी दौलत 14 फीसदी बढ़ गई है. वैल्यू के हिसाब से इनकी दौलत में करीब 51750 करोड़ डॉलर यानी करीब 39 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है।  Forbes ने India’s 100 Richest 2020 की लिस्ट में यह जान​कारी दी है।  फोर्ब्स  के अनुसार मुकेश अंबानी लगातार 13वें साल भी सबसे अमीर भारतीय कारोबारी हैं। 



बता दें कि साल 2020 में कोरोना साल 2020 भारतीय अर्थव्यवस्था के लिहाज से बुरा साबित हुआ है।  कोरोना वायरस महामारी के चलते पूरे देश में लॉकडाउन की स्थिति रही।  इससे लंबे समय तक कारोबार धंधे बंद रहे, जिससे देश की अर्थव्यवस्था में बड़ी गिरावट आ गई। जून तिमाही में इकोनॉमिक ग्रोथ में 24 फीसदी की बड़ी गिरावट रही। शेयर बाजार में इस साल अबतक के रिटर्न की बात करें तो यह फ्लैट रहा है।  देश में अभी कोरोना वायरस के मामले 70 लाख के करीब पहुंच रहे हैं और सबसे ज्यादा मामलों में यह दूसरे नंबर पर है। 


मुकेश अंबानी की दौलत 73% बढ़ी - भारतीय अमीरों की जितनी दौलत इस साल बढ़ी, उसमें सबसे ज्यादा ग्रोथ नंबर 1 अमीर मुकेश  अंबानी की दौलत में रही।  अंबानी की दौलत इस साल 73 फीसदी या 3730 करोड़ डॉलर बढ़ी है।  8870 करोड़ डॉलर दौलत के साथ वह 13वें लगातार साल भारत के सबसे अमीर कारोबारी बने है।  इस साल जियो प्लेटफार्म और रिलायंस रिटेल में ग्लोबल इन्वेस्टर्स द्वारा जमकर निवेश हुआ, जिससे आरआईएल का शेयर अपने रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया।  कंपनी का मार्केट कैप भी बढ़कर 16 लाख करोड़ पर पहुंच गया था।  रिलायंस ने डिजिटल जियो प्लेटफार्म के लिए 2000 करोड़ डॉलर से ज्यादा फंड जुटाया, जबकि रिलायंस रिटेल से भी 500 करोड़ डॉलर जुटा चुकी है। 


दूसरे नंबर पर गौतम अडानी -  अडानी ग्रुप के मुखिया गौतम अडानी की दौलत में इस साल 61 फीसदी बढ़ोत्तरी रही और उनकी कुल दौलत 2520 करोड़ डॉलर हो गई।  अडानी ने मुंबई एयरपोर्ट  में 74 फीसदी स्टेक हासिल किया। 


Top 10 लिस्ट में ये भी शामिल
शिव नाडर, चेयरमैन एचसीएल टेक
संपत्ति: 2040 करोड़ डॉलर


आरके दमानी, फाउंडर DMart
संपत्ति: 1540 करोड़ डॉलर


हिंदुजा ब्रदर्स, हिंदुजा ग्रुप
संपत्ति: 1280 करोड़ डॉलर


साइरस पूनावाला, चेररमैन पूनावाला ग्रुप
संपत्ति: 1150 करोड़ डॉलर


पालोनजी मिस्त्री, चेयरमैन  शपूरजी पालोनजी
संपत्ति: 1140 करोड़ डॉलर


उदय कोटक, चेयरमैन कोटक महिंद्रा बैंक
संपत्ति: 1130 करोड़ डॉलर


गोदरेज फैमिली, गोदरेज
संपत्ति: 1100 करोड़ डॉलर


लक्ष्मी मित्तल, चेयरमैन आर्सेलर मित्तल
संपत्ति: 1030 करोड़ डॉलर


Popular posts from this blog

देवदास: लेखक रचित कल्पित पात्र या स्वयं लेखक

नई चुनौतियों के कारण बदल रहा है भारतीय सिनेमा

‘कम्युनिकेशन टुडे’ की स्वर्ण जयंती वेबिनार में इस बार ‘खबर लहरिया’ पर चर्चा