'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' के 25 साल पूरे, शाहरुख काजोल ने ट्विटर पर बदला अपना नाम

‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे‘ से जुड़ा वीडियो देखने के लिए क्लिक करें-


https://twitter.com/hashtag/DDLJ25?src=hashtag_click


मुंबई। बाॅलीवुड की सर्वाधिक चर्चित फिल्मों में से एक ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे‘ ने आज अपने 25 साल पूरे कर लिए हैं। शाहरुख खान और काजोल स्टारर इस फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है, जिसे स्टार्स आज भी सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस मौके पर शाहरुख ने अपने ट्विटर का नाम राज मल्होत्रा रख लिया है और काजोल ने सिमरन। दोनों ने ही फिल्म से जुड़ा एक मोंटाज वीडियो भी शेयर किया है। काजोल ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- राज और सिमरन! दो लोग,1 फिल्म, 25 साल और अभी भी बेशुमार प्यार मिल रहा है. वहीं शाहरुख ने लिखा- 25 साल!!! राज और सिमरन से प्यार करने के लिए आपका पूरे दिल से आभार व्यक्त करता हूं।



शाहरुख ने अपना प्रोफाइल नेम बदलकर राज मल्होत्रा रख लिया है, जो 'डीडीएलजे' में उनके किरदार का नाम था। उन्होंने प्रोफाइल वाले तस्वीर में अपने इसी किरदार की तस्वीर भी लगाई है। शाहरुख खान ने अपनी इस फिल्म की कुछ झलकियों से जुड़ा यह मजेदार पोस्ट भी शेयर किया है, जिसमें काजोल के साथ उनके कई खूबसूरत सीन नजर आ रहे हैं।


शाहरुख खान और काजोल की यह फिल्म 25 साल पहले बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई थी और इसके साथ ही इसने दर्शकों के बीच खूब तहलका मचाया था। आलम ये है कि इस फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' का जलवा आज भी दर्शकों के बीच बरकरार है। बता दें कि डीडीएलजे कई इतिहास रच चुकी है। यह देश के सिनेमाघरों में सबसे लंबे वक्त चलने का रेकॉर्ड बना चुकी है। इसी फिल्म से शाहरुख और काजोल की जोड़ी हिट मानी जाने लगी थी। शाहरुख और काजोल के अलावा इस फिल्म में अमरीश पुरी, अनुपम खेर, फरीदा जलाल और मंदिरा बेदी जैसे बेहतरीन कलाकार नजर आए थे।


इस फिल्म में शाहरुख खान और काजोल की केमिस्ट्री के फैंस कायल हो गए थे। मूवी ने रिकॉर्ड सेट किए। फिल्म को इतना पसंद किया गया कि सालों तक मराठा थिएटर में फिल्म दिखाई गई। अब फिल्म ने 25 साल पूरे कर लिए हैं।


एक्टर शाहरुख खान ने फिल्म में राज मल्होत्रा का किरदार निभाया था। फिल्म में उनका रोल थोड़ा शरारती किस्म का था। मूवी में उन्हें सिमरन नाम की लड़की से प्यार हो जाता है। सिमरन का किरदार काजोल ने अदा किया। शाहरुख और काजोल ने इन कैरेक्टर्स को बखूबी निभाया।


Popular posts from this blog

देवदास: लेखक रचित कल्पित पात्र या स्वयं लेखक

नई चुनौतियों के कारण बदल रहा है भारतीय सिनेमा

‘कम्युनिकेशन टुडे’ की स्वर्ण जयंती वेबिनार में इस बार ‘खबर लहरिया’ पर चर्चा