केबीसी का 12 वां सीजन आज रात से, प्ले अलोंग में भी जीत सकते हैं रोज 1 लाख रुपए

मुंबई। लोकप्रिय रियलिटी शो Kaun Banega Crorepati 2020 का आज रात से होने वाला है।  KBC Season 12 का प्रीमियर रात 9 बजे सोनी टीवी पर होगा, जिसकी मेजबानी इस बार भी महानायक अमिताभ बच्चन करेंगे।  शो को लेकर फैंस में काफी उत्साह है। COVID-19 के मद्देनजर इस बार कई जरूरी बदलाव किए गए हैं, इस बार प्रतिभागियों के ऑडिशन से लेकर रजिस्ट्रेशन सब कुछ ऑनलाइन से हो रहा है। फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट में चुने गए प्रतिभागियों को सेट पर लाने से पहले होटल में आइसोलेशन में रखा जाएगा।  इसके अलावा सेट पर इस बार लाइव ऑडियंस भी मौजूद नहीं होगी। 



अमिताभ बच्चन अपनी सुरक्षा के प्रति अब कोई खतरा नहीं उठाना चाहते है।  हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीर पोस्ट की, जिसमें उन्होंने फेस शील्ड पहना हुआ है।  तस्वीर को उन्होंने कैप्शन दिया, "Be safe……... and be in protection." केबीसी अबतक 11 सीजन पूरे कर चुका है।  हर साल यहां कई लोग अपनी किस्मत आजमाने आते हैं। शो की शुरुआत जुलाई 2000 से हुई थी।  पहले सीजन में हर्षवर्धन नवाथे 1 करोड़ जीतकर सीजन ही नहीं बल्कि शो के पहले करोड़पति बने थे।  वो उस समय सिविल सर्विस की तैयारी कर रहे थे। इसके बाद चार साल तक KBC ऑन एयर नहीं हुआ।  2005 में शो ने दोबारा वापसी की और सीजन 2 में बृजेश द्विवेदी करोड़पति बने।  सीजन 2 में काजोल और अजय देवगन का
साल 2007 में शो का तीसरा सीजन आया।  उस साल अमिताभ की तबीयत खराब होने के कारण शाहरुख खान ने शो को होस्ट किया था, लेकिन इस सीजन में न तो अमिताभ दिखे न ही करोड़पति।  यानी इस सीजन में कोई भी करोड़पति नहीं बना पाया था। 


सीजन 7 में धनराशि को बढ़ाकर 5 करोड़ से 7 करोड़ कर दिया गया था।  इस सीजन को भी ताज मोहम्मद रंगरेज और फिरोज फातिमा के रूप में दो करोड़पति मिले, इन दोनों ने 1-1 करोड़ रुपये की राशि जीती थी। 


इस बार KBC ने Play Along के तहत 10 विजेताओं को पूरे सीजन हर दिन 1 लाख रुपये जीतने का मौका दिया है।  दर्शक अपने दोस्तों और परिवार को आमंत्रित कर टीम बना सकते हैं।  टीम स्कोर व्यक्तिगत खिलाड़ियों के स्कोर का एवरेज होगा और सर्वाधिक स्कोर वाली टीम हर दिन 1 लाख पुरस्कार राशि जीतेगी। रेफरल के लिए भी मौका है, एक यूजर रेफरल पॉइंट्स को जीतने के लिए दोस्तों और परिवार को आमंत्रित कर सकता है।  आमंत्रित प्लयेर को SonyLIV की मुफ्त सदस्यता मिल सकती है। 


 


Popular posts from this blog

देवदास: लेखक रचित कल्पित पात्र या स्वयं लेखक

नई चुनौतियों के कारण बदल रहा है भारतीय सिनेमा

‘कम्युनिकेशन टुडे’ की स्वर्ण जयंती वेबिनार में इस बार ‘खबर लहरिया’ पर चर्चा