सुशांत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' की हीरोइन संजना ने मुंबई को कहा अलविदा!

मुंबई। अभिनेता सुशांत सिंह की ख़ुदकुशी के मामले में मुंबई पुलिस ने सुशांत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' की हीरोइन संजना सांघी से भी सवाल-जवाब किये हैं और पुलिस की इस पूछताछ के बाद संजना ने मुंबई को अलविदा कह दिया है। संजना ने सोशल मीडिया पर इस बारे में अपने दिल के जज्बात जाहिर किये हैं और संकेत दिए हैं कि अब वे कभी मुंबई वापस नहीं लौटेंगी। इंस्टाग्राम पर संजना सांघी की बात को सुनने के लिए इस लिंक पर जाएँ - https://www.instagram.com/tv/CB5MHI_FE3I/?utm_source=ig_embed


सुशांत सिंह की आत्महत्या के मामले में अभी जांच चल रही है। पुलिस सुशांत के करीबी दोस्तों और उनके रिश्तेदारों से पूछताछ कर रही है। हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' की हीरोइन संजना  को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया था। संजना से बीते दिन नौ घंटे पूछताछ भी हुई है। जिसमें उन्होंने कई खुलासे भी किए हैं। 



आपको यहां बता दें कि साल 2018 में जिस समय मीटू मूवमेंट अपने चरम पर था, उस दौरान संजना सांघी की ओर से सुशांत सिंह राजपूत पर गलत तरीके से छूने का आरोप लगाया गया था, जिसके कारण सुशांत को कई मीडिया ट्रायल्स का सामना करना पड़ा था। हालांकि बाद में संजना ने एक बयान जारी कर कहा था कि उन्होंने ऐसा कोई आरोप नहीं लगाया है, बल्कि ये सब किसी के द्वारा फैलाई गई अफवाहें हैं। 
संजना सांघी जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। फिल्म 'दिल बेचारा' जहां संजना सांघी की डेब्यू फिल्म है तो वहीं सुशांत की आखिरी फिल्म भी है। पुलिस पूछताछ के बाद संजना ने अब मुंबई को अलविदा कह दिया है। संजना ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा की है। इस पोस्ट में उन्होंने कुछ मिस्टीरियस लाइनें भी लिखी हैं। संजना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक स्टोरी साझा की है। इस स्टोरी में संजना ने कुछ लाइनें लिखी हैं। जिन्हें देख लग रहा है कि उनका मुंबई से मन भर गया है। संजना ने लिखा, 'खुदा हाफिज मुंबई। 4 महीने बाद आपके दर्शन हुए। मैं चली दिल्ली वापस। आपकी सड़कें कुछ अलग सी लगीं।'
आगे संजना ने लिखा, 'सुनसान थीं, शायद मेरे दिल में जो दुख है, मेरे नजरिए को बदल रहे हैं। या शायद आप भी थोड़े दुख में हैं। मिलते हैं जल्दी। या शायद नहीं।' ये तस्वीर मुंबई एयरपोर्ट की है। जिसमें संजना अपने चेहरे को मास्क से कवर करके रखा है।
बता दें कि बीते दिन हुई पुलिस पूछताछ में संजना ने सुशांत सिंह राजपूत से जुड़ी कई बातों से पर्दा उठाया था। संजना ने अपने बयान में बताया था कि दिल बेचारा में उन्हें बाद में पता चला था कि वो सुशांत सिंह राजपूत के अपोजिट लीड रोल में हैं। वहीं उन्होंने मीटू पर हुए सवाल के जवाब में बताया कि सुशांत ने उनके साथ कभी कोई गलत हरकत नहीं की। न ही उन्होंने सुशांत पर कभी भी मीटू का आरोप लगाया था।


 


Popular posts from this blog

देवदास: लेखक रचित कल्पित पात्र या स्वयं लेखक

नई चुनौतियों के कारण बदल रहा है भारतीय सिनेमा

‘कम्युनिकेशन टुडे’ की स्वर्ण जयंती वेबिनार में इस बार ‘खबर लहरिया’ पर चर्चा