प्रसार भारती बोर्ड में 5 नए सदस्य शामिल, भाजपा प्रवक्ता साइना एनसी को भी मिली जगह

 


नई दिल्ली। आकाशवाणी और दूरदर्शन पर नियंत्रण रखने वाले प्रसार भारती बोर्ड में हाल ही में पांच नए सदस्य शामिल किए गए हैं। ये हैं - संजय गुप्त, सलीम मर्चेट, आलोक अग्रवाल, साइना एनसी और अशोक कुमार टंडन। यह जानकारी सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा जारी एक आदेश में दी गई है।



शामिल किए गए सभी सदस्यों का कार्यकाल अलग-अलग है। सलीम मर्चेट 22 नवंबर 2021, आलोक अग्रवाल और साइना एनसी 21 नवंबर 2023 और अशोक कुमार टंडन 22 नवंबर 2025 तक बोर्ड के सदस्य रहेंगे। टंडन, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के मीडिया सलाहकार रहे चुके हैं। वहीं सलीम मर्चेंट संगीतकार, साइना एनसी भाजपा प्रवक्ता और आलोक अग्रवाल मीडिया जगत से जुड़े रहे हैं। प्रसार भारती बोर्ड में अभी तक 13 में से नौ पद रिक्त थे। प्रसार भारती एक स्वायत्त संगठन है। यह दूरदर्शन और आकाशवाणी के प्रशासनिक कामकाज में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसके बोर्ड में अभी तक 13 में से नौ पद रिक्त थे। इन्हीं खाली पदों पर इन पांच लोगों को नामित किया गया है।


Popular posts from this blog

देवदास: लेखक रचित कल्पित पात्र या स्वयं लेखक

नई चुनौतियों के कारण बदल रहा है भारतीय सिनेमा

‘कम्युनिकेशन टुडे’ की स्वर्ण जयंती वेबिनार में इस बार ‘खबर लहरिया’ पर चर्चा