मुंबई के नानावटी अस्पताल के बाहर अमिताभ के प्रशंसकों का हुजूम उमड़ा

मुंबई। मुंबई के नानावटी अस्पताल के बाहर लोगों का हुजूम उमड़ रहा है। ये वे लोग हैं जो अपने प्रिय अभिनेता अमिताभ बच्चन के बीमार होने की खबर सुनकर यहाँ जमा हुए हैं। अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। कल रात यानी शनिवार 10 बजे दोनों को नानावटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। दोनों को ही आइसोलेशन वॉर्ड में रखा है। ऐसे में अमिताभ बच्चन के फैन्स उनके बेहतर स्वास्थ्य के लिए कामना कर रहे हैं। कोई हवन तो कोई पूजा-पाठ कर रहा है। जबसे अमिताभ बच्चन की यह खबर सामने आई है, हॉस्पिटल के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो रही है। इसे देखते हुए मुंबई पुलिस ने भी अपनी सिक्यूरिटी बढ़ा दी है। 



खबरों के मुताबिक अमिताभ बच्चन के जुहू स्थित दोनों बंगलों के बाहर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस लगातार विले पार्ले स्थित अस्पताल के बाहर से लोगों की भीड़ को हटाने में जुटी है। अमिताभ बच्चन के दोनों बंगले सैनिटाइज हो चुके हैं। खबर है कि ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या बच्चन भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सभी को क्वारंटाइन कर दिया गया है। 


अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन को हल्के बुखार की शिकायत थी। ऐसे में दोनों का एंटीजेन बॉडी टेस्ट किया गया था, जिसमें रिपोर्ट्स कोरोना पॉजिटिव आईं। अब दोनों का एक और टेस्ट किया जाएगा, जिससे पूरी बॉडी डिटेल्स पता चल पाएंगी। ये रिपोर्ट आज यानी रविवार को मिल जाएगी। अभिषेक ने ट्वीट कर बताया था कि उन्होंने बीएमसी समेत सभी जरूरी अथॉरिटीज को इस बात की जानकारी दे दी है। 


Popular posts from this blog

देवदास: लेखक रचित कल्पित पात्र या स्वयं लेखक

नई चुनौतियों के कारण बदल रहा है भारतीय सिनेमा

वैश्विक गायक मुकेश पर ‘सान्निध्य लंदन’ ने किया विशेष अन्तरराष्ट्रीय सभा का आयोजन