छत्रपति शिवाजी के कथित अपमान पर स्टैंड अप कॉमेडियन के ख़िलाफ़ कार्रवाई 

मुंबई।  महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने छत्रपति शिवाजी महाराज का कथित तौर पर अपमान करने के आरोपों पर स्टैंड अप कॉमेडियन अग्रिमा जोशुआ के खिलाफ पुलिस को सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार, शिवसेना विधायक प्रताप सरनाईक ने जोशुआ के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की और दावा किया कि सोशल मीडिया पर सामने आए एक मिनट के वीडियो में उन्होंने मराठा शासक का अपमान किया। देशमुख ने ट्वीट कर कहा कि मैंने मुंबई पुलिस आयुक्त और पुलिस महानिरीक्षक साइबर को जल्द से जल्द कानूनी कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। मैं सभी से अनुरोध करता हूं कि शांति बनाए रखें और कानून अपना काम करेगा। 


सोशल मीडिया पर अपशब्दों का सामना करने के बाद जोशुआ ने ट्विटर पर एक माफीनामा जारी किया। इस लिंक के ज़रिये आप अग्रिमा जोशुआ का माफ़ीनामा सुन सकते हैं - 


https://twitter.com/Agrimonious/status/1281948379795214336?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1281948379795214336%7Ctwgr%5E&ref_url=http%3A%2F%2Fthewirehindi.com%2F130669%2Fmaharashtra-govt-stand-up-comedian-agrima-joshua-chhatrapati-shivaji%2F



उन्होंने लिखा, ‘महान शासक छत्रपति शिवाजी महाराज के कई अनुयायियों की भावनाओं को आहत करने के लिए मुझे खेद है। महान शासक के अनुयायियों से मैं क्षमायाचना करती हूं, जिनका मैं ईमानदारी से सम्मान करती हूं। वीडियो को पहले ही हटा लिया गया है।’


स्टैंड अप कॉमेडियन अग्रिमा जोशुआ ने 2019 में एक एक्ट के दौरान महाराष्ट्र सरकार द्वारा अरब सागर में छत्रपति शिवाजी की मूर्ति बनाए जाने पर जोक सुनाया था। यह वीडियो उस स्टैंड अप एक्ट का हिस्सा है, जिसमें जोशुआ ने पश्चिमी मुंबई के खार के एक कॉमेडी एंड म्यूजिक कैफे में अप्रैल 2019 में परफॉर्म किया था। वीडियो में जोशुआ राज्य सरकार द्वारा अरब सागर में मराठा शासक की मूर्ति बनाए जाने के कयासों पर जोक कर रही थीं। उन्होंने इस वीडियो को डिलीट कर दिया है लेकिन यह भी सोशल मीडिया पर मौजूद है।


दरअसल, सरनाईक और अन्य सोशल मीडिया यूजर्स जोशुआ की इस बात से नाराज थे कि वह मराठा शासक का नाम जिस तरह से राज्य में सम्मान के साथ ‘शिवाजी महाराज’ कहकर लिया जाता है, वैसे न लेकर केवल शिवाजी कहकर संबोधित कर रही थीं। इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर जोशुआ को ट्रोल किया जाने लगा और उनके बारे में अभद्र टिप्पणियां करते हुए बलात्कार की धमकियां भी दी गईं। अभिनेत्री स्वरा भास्कर और कुशा कपिला, कॉमेडियन सुमुखी सुरेश और कई अन्य लोगों ने जोशुआ के प्रति समर्थन व्यक्त किया है और उन्हें दी जा रही धमकियों की निंदा की है।


 


Popular posts from this blog

देवदास: लेखक रचित कल्पित पात्र या स्वयं लेखक

नई चुनौतियों के कारण बदल रहा है भारतीय सिनेमा

‘कम्युनिकेशन टुडे’ की स्वर्ण जयंती वेबिनार में इस बार ‘खबर लहरिया’ पर चर्चा