सोनू निगम ने सलमान खान पर साधा निशाना, बोले- फिल्मों से बड़ा है म्यूजिक माफिया

मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत के निधन बाद सोनू निगम का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सोनू निगम इंडस्ट्री के लोगों पर निशाना साध रहे हैं। सोनू निगम ने वीडियो की शुरुआत में कहा: "आज कल पूरा भारत कई तरह के प्रेशर से गुजर रहा है। एक तो सुशांत सिंह राजपूत  के निधन से मेंटल और इमोशनल प्रेशर. दुख होना लाजमी भी है क्योंकि हमने अपने सामने एक जवान जिंदगी को जाते हुए देखा है।  कोई बहुत ही निष्ठुर होगा जो इससे प्रभावित ना हो। इसके अलावा भारत-चीन के बीच जो चल रहा है, जिसमें भारत के 20 जवान शहीद हो गए।  मैं एक भारतीय हूं उससे भी ज्यादा एक इंसान हूं।  मुझे दोनों ही चीजों से बहुत दुख हो रहा है।"



सोनू निगम वीडियो में आगे कह रहे हैं: आज सुशांत सिंह राजपूत मरा है।  एक एक्टर मरा है, कल आप किसी सिंगर के बारे में ऐसा सुन सकते हैं या किसी कंपोजर या संगीतकार के बारे में सुन सकते हैं। फिल्मों से बड़ा है म्यूजिक माफिया।  आज कल का माहौल बहुत खराब है।  बिजनेस करना ठीक है, लेकिन इस तरह रूल करना ठीक नहीं है।  मैं बहुत छोटा था जब इस इंडस्ट्री में आया था इसलिए मैं इससे निकल गया।  लेकिन म्यूजिक इंडस्ट्री में जो नए बच्चे आए हैं वो परेशान हैं। म्यूजिक इंडस्ट्री के 2 लोगों के हाथों में ताकत है जो डिसाइड करते हैं कि इस सिंगर को लो, दूसरों को नहीं. आप लोग ऐसा मत करो।  बद दुआ बुरी चीज होती है। मैं रोजाना कई नए सिंगर्स से बातें करता हूं वो बहुत परेशान हैं। "


सोनू निगम  ने कहा: "आज दो कंपनियों के हाथ में ताकत है। मेरे गाने कोई दूसरा एक्‍टर तय करता है। वहीं एक्‍टर जिसपर आजकल लोग उंगली उठा रहे हैं, वो कहता है इससे गाने मत गवाओ।  उसने अरिजीत सिंह के साथ भी वही कर रखा है।  ये क्या है।  ये नहीं होने चाहिए।  मुझे बुलाकर गाना गवाते हो फिर उसे डब करते हो।  ये गलत है। " कहा जा रहा है कि सोनू निगम ने बिना नाम लिए सलमान खान पर निशाना साधा है।  सोनू निगम का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस लिंक के ज़रिये आप सोनू निगम का यह वीडियो देख सकते हैं -- 


https://zeenews.india.com/hindi/entertainment/video/sonu-nigam-says-the-whole-music-industry-is-controlled-by-two-families/698375


 


Popular posts from this blog

देवदास: लेखक रचित कल्पित पात्र या स्वयं लेखक

नई चुनौतियों के कारण बदल रहा है भारतीय सिनेमा

‘कम्युनिकेशन टुडे’ की स्वर्ण जयंती वेबिनार में इस बार ‘खबर लहरिया’ पर चर्चा