अभिनेता सुशांत सिंह की मौत की सीबीआई जांच की मांग,पोस्टमोर्टम रिपोर्ट में सुसाइड की पुष्टि

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने रविवार को खुदकुशी करके सबको चौंका दिया। इस बीच सुशान्त के परिवार के कई सदस्य हत्या का शक जताते हुए जांच की मांग कर रहे हैं, वहीं अस्पताल में आटोप्सी रिपोर्ट में सुसाइड की बात ही पुष्टि हुई है। आज सुशांत का पूरा परिवार आज पटना और बिहार से मुंबई पहुंच गया  है।  उनका अंतिम संस्कार आज दिन में होगा। 


सोशल मीडिया पर सुशांत सिंह का एक फोटो वायरल हो रहा है जो खुदकुशी के बाद की बतायी जा रही है। यह तस्वीर लोगों को और झकझोर दे रही है।  इस खबर पर महाराष्ट्र सरकार ने संज्ञान लिया है। सूबे की सरकार ने सुशांत सिंह राजपूत की डेड बॉडी की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करने वालों के लिए चेतावनी जारी की है और ऐसी हरकत को कानूनी रूप से गलत करार दिया है. सरकार की ओर से ऐक्शन की चेतावनी भी दी गयी है। 


जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सांसद पप्पू यादव ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर दुःख प्रकट करते हुए कहा कि सुशांत बिहार के गौरव थे।  उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत से कम समय में बड़ी उपलब्धियां हासिल की।  वे आत्महत्या नहीं कर सकते।  सरकार उनकी  मौत की सीबीआई जांच करे। उन्होंने कहा कि बिहार के बेटे, कोसी के सपूत चर्चित फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या की खबर सुन मर्माहत हूं। असीम संभावनाओं का असमय अंत अत्यंत दुःखद है। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार जनों के साथ है। 



अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के पिता और बहनों के साथ जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सांसद पप्पू यादव


बॉलीवुड कलाकार सुशांत सिंह की मुबंई में मौत होने के बाद सोमवार को पटना से उनके पिता केके सिंह एवं चचेरे भाई छत्तरपुर से विधायक नीरज कुमार उर्फ बब्लू मुबई पहुँच गए हैं।  सुशांत की सभी बहने मुबंई पहुंच रही हैं।  सूत्रों की मानें तो दाह संस्कार मुंबई में ही किया जायेगा। 


 


Popular posts from this blog

देवदास: लेखक रचित कल्पित पात्र या स्वयं लेखक

नई चुनौतियों के कारण बदल रहा है भारतीय सिनेमा

वैश्विक गायक मुकेश पर ‘सान्निध्य लंदन’ ने किया विशेष अन्तरराष्ट्रीय सभा का आयोजन