कोरोना के कारण ‘नईदुनिया’ के प्रधान संपादक राजेन्द्र तिवारी का निधन

भोपाल। हिंदी दैनिक ‘नईदुनिया’ के प्रधान संपादक राजेन्द्र तिवारी का आज सवेरे निधन हो गया है। वे 82 वर्ष के थे। वे पिछले कुछ दिनों से बीमार थे और चार दिन पहले ही कोरोना संक्रमण की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां वे पिछले 4 दिनों से वेंटिलेटर पर थे। राजेन्द्र तिवारी भोपाल के चिरायु मेडिकल कॉलेज में भर्ती थे। बताया जा रहा है कि उनकी किडनी और लंग्स ने काम करना बंद कर दिया था, जिसके बाद आज  सुबह 8 बजे अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली।बुधवार दोपहर 12:30 बजे उनका अंतिम संस्कार किया गया।



बता दें कि ‘नईदुनिया’ इंदौर से बंटवारे के तहत भोपाल में दैनिक ‘नईदुनिया’ का मालिकाना हक नरेन्द्र तिवारी जी के बेटे राजेन्द्र तिवारी को मिला था। 1994 से वे लगातार भोपाल में दैनिक ‘नईदुनिया’ का प्रकाशन व संपादन कर रहे थे। वे अपने पीछे पुत्र अपूर्व तिवारी को छोड़ गए हैं।राजेन्द्र तिवारी के निधन पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि पहले नईदुनिया इंदौर और बाद में वर्ष 1991 से भोपाल से दैनिक नईदुनिया के प्रकाशन में राजेन्द्र तिवारी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। मध्यप्रदेश की हिंदी पत्रकारिता में राजेन्द्र तिवारी द्वारा दी गई सेवाएं स्मरणीय रहेंगी। वहीं मुख्यमंत्री ने स्व. राजेंद्र तिवारी की आत्मा की शांति और शोकाकुल तिवारी परिवार को यह असीम दुख सहन करने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की है।


Popular posts from this blog

देवदास: लेखक रचित कल्पित पात्र या स्वयं लेखक

नई चुनौतियों के कारण बदल रहा है भारतीय सिनेमा

‘कम्युनिकेशन टुडे’ की स्वर्ण जयंती वेबिनार में इस बार ‘खबर लहरिया’ पर चर्चा