एचबीओ ने लॉन्च की ऑनलाइन वीडियो स्ट्रीमिंग सेवा एचबीओ मैक्स

मुंबई।  एचबीओ ने जेके रोलिंग की प्रसिद्ध पुस्तक श्रृंखला पर आधारित सभी आठ 'हैरी पॉटर' फिल्मों के साथ अपनी ऑनलाइन वीडियो स्ट्रीमिंग सेवा, एचबीओ मैक्स लॉन्च कर दी है। बता दें कि  एचबीओ मैक्स ने सेवा शुरू होने के कुछ मिनट बाद ट्वीट किया, 'इंतजार आखिरकार खत्म हो गया। एचबीओ मैक्स आधिकारिक तौर पर यहां है। अगर आपको मेरी जरूरत है तो मैं स्ट्रीमिंग करूंगा। '



हालांकि, इस ऑन-डिमांड वीडियो स्ट्रीमिंग सेवा पर लाइनअप के लिए अपने पहले वर्ष में करीब 2,000 से अधिक फिल्में उपलब्ध रहेंगी, जिसका मजा दर्शक ले पाएंगे। इस प्लेटफॉर्म पर हैरी पॉटर की फिल्मों के अलावा, 'फैंटास्टिक बीस्ट्स द क्राइम्स ऑफ ग्रिंडेलवाल्ड' भी अवेलेबल है।  


बता दें कि  इन सभी फिल्मों के अलावा, प्रशंसकों को मशहूर सिटकॉम 'फ्रेंड्स' का बेसब्री से इंतजार है, जिसके साथ कंपनी ने टाई-अप किया हुआ है। इस प्लेटफॉर्म पर 90 दशक के पॉपुलर शो का भी आनंद लिया जा सकेगा। एचबीओ मैक्स संयुक्त राज्य अमेरिका में 14।99 अमेरिकी डॉलर करीब (1,050 रुपये) की मासिक कीमत पर अवेलेबल रहेगा।


Popular posts from this blog

देवदास: लेखक रचित कल्पित पात्र या स्वयं लेखक

नई चुनौतियों के कारण बदल रहा है भारतीय सिनेमा

‘कम्युनिकेशन टुडे’ की स्वर्ण जयंती वेबिनार में इस बार ‘खबर लहरिया’ पर चर्चा