पुराने सीरियल दिखाने के लिए दूरदर्शन ने लॉन्च किया 'डीडी रेट्रो' चैनल

जयपुर। कोरोना वायरस के कारण हुए लॉकडाउन में घर बैठी ऑडियंस ने दूरदर्शन के पुराने सीरियल देखने की इच्छा जताई और इसका सरकारी चैनल ने भरपूर फायदा उठाया है। दूरदर्शन ने अपने पुराने सीरियलों के जरिए पिछले दिनों भरपूर व्यूअरशिप हासिल की है। हाल ही दूरदर्शन ने केवल पुराने सीरियल दिखाने के लिए 'डीडी रेट्रो' नाम का एक चैनल भी लॉन्च कर दिया है। इस चैनल पर लगातार सिर्फ पुराने धारावाहिक ही दिखाए जायेंगे। 



 


इस बीच , रामायण, महाभारत जैसे पॉप्युलर पौराणिक सीरियलों के बाद अब दूरदर्शन का फेमस सीरियल श्री कृष्णा भी टीवी पर वापसी करने जा रहा है। रामानंद सागर का ऐतिहासिक सीरियल रामायण 18 अप्रैल को ही दूरदर्शन पर पूरा हुआ है। दर्शकों ने इसे काफी पसंद किया और इसके बाद उत्तर रामायण का प्रसारण शुरू हो चुका है। इसके बाद अब रामानंद सागर का ही एक अन्य पॉप्युलर सीरियल श्री कृष्णा का दोबारा प्रसारण जल्द शुरू होने जा रहा है।


बता दें कि इस पॉप्युलर सीरियल का प्रसारण दूरदर्शन पर 1996 में शुरू हुआ था।बता दें कि इससे पहले लॉकडाउन के बीच दूरदर्शन ने रामायण, महाभारत के अलावा शक्तिमान, श्रीमान श्रीमती, देख भाई देख, बुनियाद, सर्कस और उपनिषद गंगा जैसे मशहूर और लोकप्रिय सीरियलों का प्रसारण शुरू किया था।


Popular posts from this blog

नई चुनौतियों के कारण बदल रहा है भारतीय सिनेमा

वैश्विक गायक मुकेश पर ‘सान्निध्य लंदन’ ने किया विशेष अन्तरराष्ट्रीय सभा का आयोजन

‘कम्युनिकेशन टुडे’ की स्वर्ण जयंती वेबिनार में इस बार ‘खबर लहरिया’ पर चर्चा