माँ के इंतकाल के 3 दिन बाद इरफान खान ने भी दुनिया को कहा अलविदा

मुंबई। जाने-माने अभिनेता इरफान खान इस दुनिया में नहीं रहे। मंगलवार को कोलन इनफेक्शन के चलते उन्हें मुंबई के अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहाँ आज सवेरे उन्होंने आखिरी सांस ली। 



बता देंं कि 2018 में इरफान खान को न्यूरोइंडोक्राइन ट्यूमर का पता चला था। लंदन में उनका इलाज चल रहा था। इसके बाद उनकी तबीयत में सुधार होने के बाद वह भारत वापस आ गए थे। लंदन से इलाज करवाकर लौटने के बाद इरफान कोकिलाबेन अस्पताल के डॉक्टर्स की देखरेख में ही रहे हैं। पिछले कई महीनों से कोकिलाबेन अस्‍पताल में वह अपनी बीमारी से जुड़े रूटीन चेकअप्स और ट्रीटमेंट करवाते रहे हैं। बताया जाता है कि फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' के दौरान भी उनकी तबीयत बिगड़ जाती थी। ऐसे में कई बार पूरी यूनिट को शूट रोकना पड़ा था। इरफान जब बेहतर फील करते थे, तब शॉट फिर से लिया जाता था।


इरफान की मां सईदा बेगम का रमजान के पहले दिन यानी शनिवार को इंतकाल हुआ है। लॉकडाउन के चलते इरफान अपनी मां के इंतकाल के बावजूद मुंबई से जयपुर नहीं आ सके लेकिन मां अंतिम सांस तक अपने लाडले की सलामती की दुआएं मांगती रही। इरफान के भाई सलमान ने बताया कि 95 साल की मां की अंतिम इच्छा थी कि इरफान भाई जल्द से जल्द स्वस्थ हो कर घर लौटें। बता दें कि इरफान ने शनिवार को मुंबई में रहते हुए वीडियो कॉल के जरिए ही अपनी मां के अंतिम दर्शन किए थे।


Popular posts from this blog

देवदास: लेखक रचित कल्पित पात्र या स्वयं लेखक

नई चुनौतियों के कारण बदल रहा है भारतीय सिनेमा

‘कम्युनिकेशन टुडे’ की स्वर्ण जयंती वेबिनार में इस बार ‘खबर लहरिया’ पर चर्चा