कोविड- 19  से लड़ने के लिए अजय देवगन ने भी लिया  गाने का सहारा 


 

 

मुंबई। जहां हर तरफ कोविड-19 महामारी ने सभी को घर के भीतर रहने के लिए बेबस कर रखा है वहीं दूसरी तरफ हर एक व्यक्ति आशा की एक लौ जलाने  की कोशिश कर रहा है|  हाल फिलहाल भारत के साथ-साथ विश्व भर  के कई  देशों में लॉक डाउन लागू किया गया है|  बाकी सेलेब्रिटीज और गणमान्य  व्यक्तियों की तरह ही अभिनेता अजय देवगन अपने सोशल मीडिया के जरिए लोगों को इस महामारी के द्वारा आने वाली कठिनाइयों और उसके निवारण के बारे में जानकारी दे रहे हैं|



अजय देवगन ने अपने गीत 'ठहर जा' के माध्यम से लोगों को शांत, सुरक्षित और खुश रहने की सलाह दी है|  यह गीत सोचने विचारने और प्रार्थना करने के लिए कहता है|  इस गीत के अनुसार यदि हम एक साथ हो और मिलकर रहे तो इस महामारी का डटकर सामना कर सकते हैं|


अजय देवगन पर फिल्माया गया यह गीत उनके घर में उनके द्वारा  ही शूट किया गया है| इस गीत के साथ ही अजय देवगन के 9 साल के बेटे युग का एक असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम शुरू हुआ है क्योंकि युग ने इस गाने के लिए अपने पापा अजय देवगन को असिस्ट किया है| अजय देवगन द्वारा निर्मित इस गीत को मेहुल व्यास ने गाया और संगीतबद्ध किया है। 

 

 

 

Popular posts from this blog

देवदास: लेखक रचित कल्पित पात्र या स्वयं लेखक

नई चुनौतियों के कारण बदल रहा है भारतीय सिनेमा

‘कम्युनिकेशन टुडे’ की स्वर्ण जयंती वेबिनार में इस बार ‘खबर लहरिया’ पर चर्चा