फिल्म इंडस्ट्री पर कोरोना का बुरा असर, लॉन्च नहीं हुआ फिल्म '83' का ट्रेलर 


मुंबई। मुंबई फिल्म उद्योग भी कोरोनावायरस की चपेट में आ चुका है।  भले ही इंडस्ट्री से किसी के बीमार होने की कोई खबर नहीं है, लेकिन फिल्मों के कारोबार पर इसका बुरा असर नज़र आने लगा है। इस सिलसिलें में ताज़ा ख़बर यह है कि कोरोनावायरस की मार रणवीर सिंह की आने वाली फिल्म '83' के ट्रेलर लॉन्च पर भी पड़ी है।



रणवीर और दीपिका स्टारर यह फिल्म 10 अप्रैल को रिलीज़ होनी है। लिहाज़ा फिल्म को लेकर तैयारियां ज़ोरों पर हैं। फिल्म का ट्रेलर आज यानी 11 मार्च को लॉन्च होना था, लेकिन ख़बर है कि ट्रेलर लॉन्च इवेंट की तारीख आगे खिसका दी गई है और उसका कारण है कोरोनावायरस।  कोरोनावायरस के चलते ये इवेंट कैंसिल कर दिया गया है। कोरोनावायरस के डर  से लोग एक जगह पर इक्ठ्ठा होने से परहेज़ कर रहे हैं और इसी के चलते ये ट्रेलर इवेंट रद्द किया गया है।


रणवीर सिंह की ये फिल्म 1983 में हुए क्रिकेट वर्ल्डकप पर आधारित है जिसे भारत ने जीता था। फिल्म उसी जीत की सत्य कहानी पर बनी है। फिल्म में रणवीर सिंह कपिल देव के रोल में नज़र आएंगे। वहीं फिल्म में रणवीर शादी के बाद पहली बार दीपिका पादुकोण के साथ स्क्रीन शेयर करते नज़र आएंगे। दीपिका कपिल देव की पत्नी रोमी भाटिया की भूमिका निभाती नज़र आएंगी।


फिल्म में रणवीर सिंह जहां कपिल देव के रोल में नज़र आएंगे तो वहीं सुनील गावस्कर के रोल में ताहिर राज भसीन, श्रीकांत के रोल में जीवाजी, मोहिंदर अमरनाथ के रोल में साकिब सलीम, यशपाल शर्मा के रोल में जतिन सर्ना, संदीप पाटिल के रोल में चिराग पाटिल, कीर्ति आजाद के रोल में दिनकर शर्मा, रोजर बिन्नी के रोल में निशांत दहिया, मदन लाल के रोल में हार्डी संधू, सैयद किरमानी  के रोल में साहिल खट्टर, बलविंदर सिंह संधु के रोल में अम्मी विर्क, दिलीप वेंगसरकर के रोल में आदिनाथ एम कोठारे, रवि शास्त्री के रोल में धैर्य कर्वा, सुनील वाल्सन के रोल में आर बद्री और पीआर मान सिंह के रोल में पकंज त्रिपाठी नजर आएंगे।


 


Popular posts from this blog

देवदास: लेखक रचित कल्पित पात्र या स्वयं लेखक

नई चुनौतियों के कारण बदल रहा है भारतीय सिनेमा

‘कम्युनिकेशन टुडे’ की स्वर्ण जयंती वेबिनार में इस बार ‘खबर लहरिया’ पर चर्चा