कर्नाटक में बीजेपी सरकार ने विधानसभा की कार्यवाही के कवरेज पर लगाई रोक

नई दिल्ली। कनार्टक में  विधानसभा की कार्यवाही के मीडिया कवरेज पर रोक लगा दी गयी है।  पहले विधानसभा की कार्यवाही के दौरान मीडिया कैमरों पर रोक लगी। बाद में विधानसभा भवन और अंत में विधानसभा लाउंज में मीडिया को बैन कर दिया गया है। मीडिया को सिर्फ प्रेस रूम में आने की इजाजत है।



 


ऐसा पहली बार नहीं है जब कर्नाटक विधानसभा में पत्रकारों पर प्रतिबंध लगाया गया हो। इससे पहले 18 फरवरी को कर्नाटक विधानसभा के अध्यक्ष विश्वेश्वर हेगड़े कागेरी ने विधानसभा में पत्रकारों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने की अधिसूचना जारी की थी।


बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है जब कर्नाटक विधानसभा में पत्रकारों पर प्रतिबंध लगाया गया हो। इससे पहले 18 फरवरी को कर्नाटक विधानसभा के अध्यक्ष विश्वेश्वर हेगड़े कागेरी ने विधानसभा में पत्रकारों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने की अधिसूचना जारी की थी। स्पीकर के कार्यालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और प्रिंट मीडिया किसी भी समय विधानसभा में प्रवेश नहीं कर सकते।


अधिसूचना में कहा गया था कि विधायक विधानसभा सत्र के दौरान अपने निर्वाचन क्षेत्रों से सदन में आते हैं। यह उनका निजी समय होता है जब वे वहां रहते हैं। जब पत्रकार उनसे मिलने के लिए विधान सभा भवन आते हैं, तो यह उनकी प्राइवेसी पर आक्रमण है।


इससे पहले 2019 में विधानसभा अध्यक्ष ने निजी चैनलों पर सदन की कार्यवाही के लाइव प्रसारण पर रोक लगाने के आदेश दिए थे।


Popular posts from this blog

देवदास: लेखक रचित कल्पित पात्र या स्वयं लेखक

नई चुनौतियों के कारण बदल रहा है भारतीय सिनेमा

‘कम्युनिकेशन टुडे’ की स्वर्ण जयंती वेबिनार में इस बार ‘खबर लहरिया’ पर चर्चा