फिल्मों में 'कबीर सिंह' और हस्तियों में अभिनन्दन वर्तमान सबसे ज्यादा तलाशे गए 

इस साल लोगों ने गूगल पर तलाशे रियल लाइफ सुपर हीरो 

जयपुर। साल 2019 में दुनियाभर के लोगों ने इंटरनेट पर रियल लाइफ सुपर हीरो की तलाश की और उनके बारे में जानने का प्रयास किया। बहुत सारे लोगों ने यह भी पता लगाने का प्रयास किया कि  रियल लाइफ सुपर हीरो कैसे होते हैं और वे किस तरह अपने क्षमताओं का प्रदर्शन करते हैं। 

इंटरनेट की दुनिया के सबसे बड़े सर्च इंजन 'गूगल' ने शुक्रवार को इंटरनेट से सम्बंधित  साल 2019 के रुझान जारी किये। रुझानों से पता चलता है कि बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी रोजमर्रा की ज़िन्दगी से सुपर हीरो को ढूंढ निकालने की कोशिश की।  'गूगल - ईयर इन सर्च 2019' टाइटल वाली लगभग 2.5 मिनट की लघु फिल्म में गूगल ने दुनियाभर के सर्च सम्बन्धी रुझानों का खुलासा किया है। यह शार्ट फिल्म गूगल ने शुक्रवार को ही जारी की है। 


साथ ही, गूगल ने भारतीय लोगों के  सर्च सम्बन्धी रुझानों का खुलासा भी किया है।  इन रुझानों से पता चलता है कि भारत में फिल्मों में 'कबीर सिंह' और हस्तियों में अभिनन्दन वर्तमान सबसे ज्यादा तलाशे गए। टॉप 5 फिल्मों में  'कबीर सिंह' के बाद लोगों ने सबसे ज्यादा 'एवेंजर्स:एन्डगेम' के बारे में जानने का प्रयास किया, फिर बारी आती है 'जोकर', 'सुपर मार्वल' और 'सुपर 30' की। 


 

हस्तियों में सबसे ज्यादा अभिनन्दन वर्तमान के बारे में लोगों ने वेब पेज खंगाले और फिर लता मंगेशकर, युवराज सिंह , आनंद कुमार और विक्की कौशल के बारे में जानकारी जुटाई। जहाँ तक ख़बरों की जानकारी जुटाने का सवाल है , लोगों ने लोकसभा चुनाव के बारे में सबसे ज्यादा बार सर्च किया और इसके बाद चंद्रयान-2, अनुच्छेद 370 और प्रधान मंत्री किसान योजना के साथ महाराष्ट्र के विधान सभा चुनावों के बारे में भी सर्च किया।  

ओवरऑल टॉप 5 रुझान इस प्रकार रहे - क्रिकेट वर्ल्ड कप , लोकसभा चुनाव ,  चंद्रयान-2, 'कबीर सिंह' और  'एवेंजर्स:एन्डगेम' ।

 













 



 













Popular posts from this blog

देवदास: लेखक रचित कल्पित पात्र या स्वयं लेखक

नई चुनौतियों के कारण बदल रहा है भारतीय सिनेमा

‘कम्युनिकेशन टुडे’ की स्वर्ण जयंती वेबिनार में इस बार ‘खबर लहरिया’ पर चर्चा